अली अब्बास जफर की थ्रिलर फिल्म में हो गई शाहिद कपूर की एंट्री? एक बड़े धमाके की तैयारी!
सुपरस्टार शाहिद कपूर ने कबीर सिंह के बाद एक ऐसा धमाका किया था कि लोगों को लग रहा है कि उनकी फिल्में लगातार काफी दमदार होने वाली है। लेकिन अब उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर जो खबर हम लेकर आए हैं वो निश्चित ही आपको काफी पसंद आने वाली है। पता चला है कि शाहिद कपूर अब अली अब्बास जफर की फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैँ। पीपींग मून की एक खबर में इसको लेकर दावा किया गया है।
खबर है कि टाइगर जिंदा है निर्देशक एक थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं जिसके लीड रोल में सुपरस्टार शाहिद कपूर नजर आने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही एक बड़े धमाके की तैयार है और अली अब्बास जफर का निर्देशक इसको काफी अलग बनाने वाला है।

शाहिद कपूर की बात करें तो इस समय वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैँ। कबीर सिंह के बाद से वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैँ। हाल ही में उनके पिता बनने की खबरों काफी सुर्खियां पाईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications