मीशा की तस्वीर लेने पर भड़की मीरा राजपूत...मीडिया को लताड़ा
स्टार किड्स हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं और मीडिया के भी वो फेवरिट होते हैं। हर कोई उनकी नई तस्वीरें देखना चाहता है फिर चाहे अबराम, तैमूर या मीशा हों। मीरा अपनी बेटी मीशा को लेकर मुंबई के जॉगर्स पार्क में पहुंची और मीडिया ने मीशा की काफी तस्वीरें भी लीं।
इस बात से मीरा नाराज हो गईं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी भड़ास निकाली। मीरा राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में डाला कि "बच्चों को उनका बचपन जीने दें और फोटोग्राफी पैरेंट्स तक ही सीमित रखें।" मीरा राजपूत मीशा के साथ जॉगर्स पार्क में काफी मस्ती करते हुए नजर आई थीं।

मीरा राजपूत की मीशा के साथ पहले भी कई बार तस्वीरें ली गई हैं लेकिन शायद मीरा नहीं चाहतीं कि मीशा की एक्सट्रा करिकूलर एक्टिविटी की तस्वीरें ली जाए। जिस तरह से शाहरुख खान ने मीडिया से गुजारिश की थी कि अबराम की स्कूल के आसपास तस्वीरें ना ली जाए।


Click it and Unblock the Notifications