..................... शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की हॉट तस्वीरें वायरल | Shahid Kapoor's wife Mira Rajput pictures from her Goa vacay is going viral - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की हॉट तस्वीरें वायरल- गोवा में मना रही हैं वेकेशन- PHOTOS

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। जहां की कुछ तस्वीरें मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें वह बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। लोग उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।

कुछ ही दिनों पहले शाहिद और मीरा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों गोवा में एक मीनी वेकेशन पहुंचे हैं। मीरा अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं।

Mira Rajput

मीरा राजपूत कपूर भले ही एक एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन वह निश्चित रूप से एक सोशल मीडिया स्टार हैं। लेकिन गोवा से उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वह मीरा की आज तक की सबसे बोल्ड तस्वीरों में से एक है। उन्होंने ब्लैक नोटेड टॉप और पिंक ट्राउजर पहन रखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''आप मुझे जैस्मिन बुला सकते हैं।''

शाहिद और मीरा 7 जुलाई 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे। इनके दो बच्चे हैं- मीशा और जैन। लॉकडाउन के दिनों में सभी ने साथ में वक्त गुजारा था। इन्हें बॉलीवुड की सबसे परफेक्ट फैमिली में माना जाता है।

फिल्मों की बात करें तो शाहिद कपूर ने अपनी नई फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए अभिनेता ने बताया कि जर्सी दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X