..................... Shahid Kapoor wife Mira Rajput new look create lip filter photo viral on social media। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का लिप फिल्टर, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल - Hindi Filmibeat

तो क्या शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने करवाई गलत लिप सर्जरी, दिखने लगीं हैं ऐसी, क्या है मामला!

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। मीरा राजपूत इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है। योग से जुड़ी भी जानकारी वो शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं मीरा राजपूत की गिनती बॅालीवुड की बोल्ड और खूबसूरत स्टार वाइफ में भी की जाने लगी है।

मीरा राजपूत ने फिलहाल एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें मीरा राजपूत के लिप देखकर आप हैरान हो जायेंगे। नहीं इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। मीरा राजपूत ने अपनी लिप सर्जरी या फिर ऐसा कुछ नहीं किया है जिससे उनकी लिप का ये हाल हो गया है। बल्कि मीरा राजपूत के इन बड़े-बड़े होठों के पीछे का राज कुछ और है।

Mira Rajput

मीरा राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। लेकिन ये केवल एक मस्ती का भाग है। मीरा राजपूत ने इस वीडियो के साथ लिप फिल्टर का प्रयोग किया है। जिसमें वह कई तरह के लिप फिल्टर का इस्तेमाल कर खुद को वीडियो में देखते हुए नजर आ रही हैं।

मीरा राजपूत ने बताई इस वीडियो की वजह

मीरा राजपूत ने बताई इस वीडियो की वजह

मीरा राजपूत ने इस लुक के साथ दो वीडियो शेयर किए हैं। जहां पर मीरा ने वीडियो के नीचे इसका कैप्शन लिखा है कि मैंने अपने लिप्स बस लाइनिंग की है। इसके अलावा कुछ नहीं। इसके बाद वाले पोस्ट में मीरा राजपूत ने लिखा है कि मैं अपने ग्वा शा के साथ रेगुलर रहती हूं। इस वीडियो के साथ मीरा राजपूत ने सांग भी लगाया है जो कि है-आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए।

मीरा राजपूत की फिटनेस

मीरा राजपूत की फिटनेस

इसके बाद मीरा राजपूत ने अपनी रियल फोटो भी डाली है। मीरा राजपूत इस तस्वीर में अपने नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। मीरा राजपूत इन दिनों सबसे अधिक अपने वर्कआउट के लिए छाई हैं। सेलेब्स भी मीरा राजपूत की फिटनेस की तारीफ करने और उस पर कमेंट करने से नहीं पीछे हटते हैं। मीरा राजपूत की उम्र महज 26 साल की है। वो इस उम्र में पत्नी होने के साथ मां भी हैं।

मीरा राजपूत की लेटेस्ट फोटो

मीरा राजपूत की लेटेस्ट फोटो

मीरा राजपूत वैसे तो फिल्मी परिवार से नहीं आती हैं। लेकिन शाहिद कपूर से शादी के कुछ साल बाद मीरा राजपूत भी फैशन और स्टाइल के रंग में रंग चुकी हैं। मीरा राजपूत ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट सेल्फी पोस्ट की है। जिसमें मीरा राजपूत का फिटनेस ग्लो चेहरे पर झलक रहा है। मीरा राजपूत की इस तस्वीर को लाखों लोगों ने पसंद किया है।

मीरा राजपूत ने मां बनने के बाद

मीरा राजपूत ने मां बनने के बाद

मीरा राजपूत और शाहिद कपूर के बीच प्यार का लेवल किस तरह का है ये कई बार फैशन शो में झलक चुका है। शाहिद कपूर कई बार मीरा राजपूत की तारीफ कई इंटरव्यू में कर चुके हैं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की उम्र के बीच 13 साल का अंतर है। लेकिन दोनों की जोड़ी परफेक्ट दिखाई देती है। मीरा राजपूत ने दूसरी बार मां बनने के बाद अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान दिया है।

इंटरनेट पर अपने बोल्ड लुक से छाईं मीरा राजपूत

इंटरनेट पर अपने बोल्ड लुक से छाईं मीरा राजपूत

शाहिद और मीरा 7 जुलाई 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे। मीरा और शाहिद के दो बच्चे हैं- मीशा और जैन। लॅाकडाउन के दौरान मीरा राजपूत की ऐसी एक नहीं बल्कि कई बोल्ड तस्वीरें आयीं। जो कि इंटरनेट पर पूरी तरह से छा गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X