ऐसे ही नहीं शाहिद हैं BEST HUBBY..प्रेग्नेंट पत्नी का रख रहे पूरा ख्याल..

By Shweta

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हॉस्पिटल में हैं ये तो आप भी जानते हैं लेकिन अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि ये कपल जल्द ही अपने बेबी का वेलकम कर सकते हैं। इस बात की पूरी उम्मीद है कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का बेबी कुछ दिनों में आ जाएगा।

बृहस्पितवार को शाहिद कपूर के मम्मी-पापा भी कल हॉस्पिटल पहुंचे और वो बहुत ही जल्दी में भी थे। आपको बता दें कि मीरा राजपूत की तबियत कुछ समय पहले भी खराब थी इस वजह से वो काफी समय हॉस्पिटल में भी थीं और कुछ दिनों पहले भी तबियत खराब होने की वजह से उन्हें फिर से भर्ती किया गया।

Shahid-Mira

वैसे तो मीरा राजपूत की डिलीवरी सितंबर पहले सप्ताह में होने वाली थी लेकिन अब किसी भी समय हो सकती है। शाहिद कपूर कुछ दिनों पहले ही मीरा के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थीं जिसमें दोनों काफी क्यूट भी लग रहे थे।

फिलहाल वैसे तो शाहिद फिलहाल सभी काम निपटा कर अपनी पत्नी मीरा के साथ ही हैं और उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं । काफी दिनों से छु्टटियों पर शाहिद अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रख रहे हैं।

शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से जुलाई 2015 में शादी की थी और तब से दोनों कई बार साथ में डिनर डेट से लेकर रैम्प पर वॉक करते देखे गए। शाहिद कपूर ने उड़ता पंजाब के प्रमोशन के दौरान ही साफ साफ कह दिया था कि वो पापा बनने वाले हैं और सितंबर तक बेबी उनके घर आ जाएगा।

शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब भले कंट्रोवर्सी का शिकार हुई थी लेकिन फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और साथ ही शाहिद कपूर की काफी तारीफ भी हुई थी।फिलहाल शाहिद कपूर की अगली फिल्म रंगून है ।

रंगून में शाहिद कपूर के साथ कंगना रनौत और सैफ अली खान नजर आएंगे। रंगून अब 2017 में रिलीज होगी इसलिए शाहिद कपूर के पास मीरा के साथ टाइम बिताने का और भी समय मिल गया।

शाहिद कपूर अपने बेबी को लेकर कितने एक्साइटेड हैं ये तो वो कई बार पहले भी बता चुके हैं और हम भी यही चाहेंगे कि दोनों जल्द ही एक हेल्दी बेबी के क्यूट मम्मी पापा बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X