VIRAL VIDEO: देवर पर बुरी तरह भड़कीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, गुस्से में आकर सुना दीं खरी खोटी

Shahid Kapoor wife Mira Rajput angry on brother in law ishaan khatter: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। उनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं। कभी वह स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं तो कभी वह अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं हाल ही में मीरा राजपूत ने अपने देवर ईशान खट्टर के साथ वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं। जी हां, आप भी अगर इस वीडियो को देखेंगे तो हैरान ही रह जाएंगे।
ईशान खट्टर पर भड़कीं मीरा राजपूत
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मीरा राजपूत सिंपल लुक में नजर आ रही हैं और ईशान खट्टर लगता है जिम की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में मीरा राजपूत भड़क जाती हैं और वह कहती हैं मैं जीत गई ब्रदर मैं जीत गई और तुम हार गए हो। इस लाइन को मीरा राजपूत बार-बार दोहराती हैं। वहीं पास खड़े ईशान खट्टर एक दम चुपचाप नजर आ रहे हैं। वह कोई भी रिएक्ट करते नजर नहीं रहे हैं।
यूजर्स के आए जमकर रिएक्शन
बता दें कि यह दोनों का फनी वीडियो है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इस वीडियो पर कॉमेडियन तन्मय भट्ट के साथ ही खुद ईशान खट्टर ने भी कमेंट किया है। आपको बता दें कि ईशान और मीरा दोनों भाभी और देवर की जोड़ी काफी जमती है। मीरा की फंक्शन में ईशान के साथ नजर आती हैं। दोनों का बॉन्ड काफी स्ट्रांग है। फैन्स को भी भाभी देवर की जोड़ी काफी पसंद आती है।


Click it and Unblock the Notifications











