बोले शाहिद मियां..जो बात 'हैदर' में वो 'बैंग बैंग' में नहीं
लंबे अरसे के बाद शाहिद कपूर की किसी फिल्म को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में बातें हो रही हैं, हर कोई शाहिद की आने वाली फिल्म 'हैदर' को लेकर उत्सुक है। विशाल भारद्धाज की फिल्म से वैसे भी लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें होती हैं इसलिए इस बार भी लोगों को लगता है कि उनकी फिल्म कुछ बड़ा धमाका जरूर करेगी।
शाहिद के साथ कमीने जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके विशाल की इस फिल्म में दिग्गजों की फौज है, यह भी एक बड़ी वजह है लोगों का इस फिल्म के प्रति इंतजार करने का।
हर कोई शाहिद की आने वाली फिल्म हैदर को लेकर उत्सुक है
लेकिन 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को बॉलीवुड की ही एक बड़ी और मेगाबजट वाली फिल्म बैंग-बैंग से मुकाबला करना पड़ेगा क्योंकि दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही है।
Must Click: 'हैदर' में शाहिद कपूर का हैरतअंगेज अंदाज
मालूम हो कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म बैंग-बैंग में रितिक रोशन और कैटरीना कैफ लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म का भी लोग बेताबी से वेट कर रहे हैं। जिसके बारे में बात करते हुए अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी घबराहट नहीं हो रही है।
क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी फिल्म 'हैदर' और रितिक रोशन की फिल्म 'बैंग बैंग' में कोई समानता नहीं है। दोनों ही फिल्में एक ही डेट पर रिलीज हो रही हैं तो दोनों ही को अपनी मेहनत का फल मिलना चाहिए।
बोले शाहिद मियां..जो बात 'हैदर' में वो 'बैंग बैंग' में नहीं
जो बात मेरी फिल्म 'हैदर' में है वो रितिक की 'बैंग बैंग' में नहीं और जो बात रितिक की 'बैंग बैंग' में होगी वो जाहिर है मेरी फिल्म 'हैदर' में नहीं है इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि दोनों ही फिल्में अच्छा बिजनेस करेंगी।
मालूम हो कि विशाल भारद्वाज निर्देशित यह फिल्म शेक्सपियर के दुखांत नाटक 'हेमलेट' का फिल्मी रूपांतरण है। फिल्म में शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर, केके मेनन, तब्बू और इरफान खान भी हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/c0o2MKB2DrU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
