करिश्मा कपूर के पीछे बैकग्राउंड डांसर था ये लड़का, डांट खाने के बाद उन्ही की बहन करीना को किया डेट

Karisma Kapoor Background Dancer Shahid Kapoor: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज भी अपनी फिल्मों और स्टाइल के लिए काफी पसंद की जाती हैं। लेकिन आज हम आपको एक पुराना किस्सा बताने वाले हैं जो अक्सर चर्चा में रहता है। जो शाहिद कपूर से जुड़ा हुआ है।

Karisma Kapoor

अभी के वक्त में हर कोई जानता है कि करीना कपूर और शाहिद कपूर ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। लेकिन करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर की फिल्म दिल तो पागल है के एक गाने में शाहिद कपूर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर थे। इसी गाने के दौरान करिश्मा कपूर काफी गुस्सा भी हो गई थी।

बेहद कम उम्र में करिश्मा ने बनाया करियर

करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 में मुंबई में हुआ और वह कपूर खानदान की बेटी भी है। बचपन से ही वह एक्टिंग करना चाहती थी। लेकिन उनके लिए परिवार की परंपराओं की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में आना इतना आसान नहीं रहा। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने बेहद कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली।

करिश्मा कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से की थी। इसके बाद उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और जब 1996 में रिलीज हुई फिल्म राजा हिंदुस्तानी में काम किया तो वह काफी लोकप्रिय हो गई। रातों-रात इस फिल्म से वह स्टार बन गई थी। साथ ही उन्हें बड़े-बड़े प्रोजेक्ट भी मिलने लग गए थे।

गाने में शाहिद कपूर के स्टेप्स नहीं कर पा रहे थे मैच

साल 1997 में करिश्मा कपूर को फिल्म दिल तो पागल है में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित भी थे। इसी फिल्म में एक गाना था 'ले गई ले गई'। इस गाने में शाहिद कपूर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आए। तब शाहिद कपूर सिर्फ 16 साल के थे और बताया जाता है कि इस गाने की शूटिंग के वक्त डांस स्टेप्स कई बार मैच नहीं हो पा रहे थे। जिसकी वजह से रीटेक काफी बढ़ गए थे और करिश्मा कपूर गुस्सा हो गई थी।

जब करिश्मा कपूर हो गई थी गुस्सा

दरअसल बताया जाता है कि शाहिद कपूर गाने की शूटिंग के दौरान बाकी डांसर के साथ में अपने स्टेप मैच नहीं कर पा रहे थे और करिश्मा कपूर को इसकी वजह से बार-बार रिटेक लेना पड़ रहा था। तकरीबन 15 रीटेक के बाद करिश्मा कपूर गुस्सा हो गई। फिर उन्होंने पूछा कि यह किसकी गलती से हो रहा है। करिश्मा की गुसाईं आवाज से शाहिद भी डर गए थे और बाद में इस शॉर्ट को पूरा कर लिया गया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

शाहिद कपूर ने खुद किया था खुलासा

जानकारी के लिए आपको बता दें की खबरें तो यह भी सामने आई थी कि करिश्मा कपूर का गुस्सा देखने के बाद में शाहिद कपूर ने खुद को दूसरे डांसर के पीछे छुपाना शुरू कर दिया था। सालों के बाद कॉफी विद करण के दौरान शाहिद कपूर ने इस पूरे वाक्ये का खुलासा किया था।

करिश्मा की बहन करीना को किया डेट

लेकिन यहां पर हैरानी वाली बात यह है कि एक वक्त हुआ करता था जब करिश्मा कपूर के पीछे बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शाहिद कपूर काम किया करते थे। लेकिन इसके बाद शाहिद कपूर ने करिश्मा कपूर की बहन करीना को ही डेट किया और आज के वक्त में वह बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X