क्या कबीर सिंह जैसी फिल्म में शाहिद कपूर दोबारा आएंगे नजर? एक्टर ने दिया जवाब
एक्टर शाहिद कपूर के करियर की कबीर सिंह फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म ने शाहिद कपूर के करियर को नई उड़ान दी है। इस फिल्म को लेकर अब नया किस्सा ये सामने आ रहा है कि शाहिद कपूर ऐसी फिल्मों में फिर नजर आ सकते हैं। दरअसल कोरोना वायरस के चलते इन दिनों शाहिद कपूर अपनी फैमिली के साथ ही रह रहे हैं। इस बीच कबीर सिंह को लेकर उनकी बातचीत सामने आई है।
शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ एक मजेदार चेट की। इसी चैट में उनके एक फैन ने उनसे यह रिक्वेस्ट की कि "हमे कबीर सिंह जैसी और भी फिल्मे देखनी हैं।" इस पर शाहिद कपूर ने लिखा कि हां उन्हें भी इस जैसी फिल्म का इंतजार रहेगा। इस चैट का स्क्रीनशॉर्ट शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की।



Click it and Unblock the Notifications











