इम्तियाज अली की फिल्म से खुद निकल गए शाहिद कपूर, इस मामले में नहीं बनी बात
शाहिद कपूर और इम्तियाज अली को लेकर खबर थी कि दोनो साथ में एक बार फिर से नजर आन वाले है और इसको लेकर तैयारियां भी चल रही है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि शाहिद कपूर खुद ही इस फिल्म से निकल आए है। बता दें कि शाहिद कपूर और इम्तियाज अली के बीच फिल्म में कुछ बदलाव को लेकर मतभेद हो गए थे जिसके बाद ये बात नहीं बन पाई है। बता दें कि शाहिद कपूर और इम्तियाज अली काफी अच्छे दोस्त है और खबर थी कि पहली फिल्म में धमाल मचाने के बाद इनकी जोड़ी कुछ तो कमाल करने वापस आ रही है।
शाहिद कपूर और इम्तियाज की बात करें तो दोनो ने मिलकर जब वी मेट जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी और दोबारा साथ में काम करने को लेकर शाहिद काफी ज्यादा खुश थे।

फिल्म पद्मावत की शूटिंग के दौरान शाहिद ने फिल्म की कहानी सुनकर हां कर दी थी पर बाद में दोनो के बीच बात नहीं बन पाई।
फिलहाल शाहिद कपूर फिल्म बत्ती गुल मीटर की शूटिंग कर रहे है और इसके बाद वो साउथ की एक रीमेक अर्जुन रेड्डी में नजर आने वाले है।
इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर के फैंस को बेसब्री से इंतजार है और इस फिल्म में मिलने वाले प्राइज का खुलासा भी खुद प्रोड्यूसर्स ने किया है।
एक रिपोर्ट मे पता चला है कि किस तरह से फिल्म मेकर्स ने शाहिद कपूर को फिल्म के लिए 7 करोड़ देने का फैसला लिया है। अक्सर सुपरहिट फिल्मों के राइट्स कई करोड़ों मे बेचे जाते है..
उसी तरह से अश्विन वर्दे और मुरद खेतानी इस फिल्म के राइट्स भी हिंदी फिल्म प्रोड्यूसर्स को 7 करोड़ मे बेच दिए है। फिलहाल शाहिद कपूर के पास इस समय फिल्मों की कोई कमी नहीं है और वो लगातार बेहतर फिल्में कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications












