..................... Shahid kapoor Vivah actress and Ishita's Ruhi photo went viral can you name the actress - Hindi Filmibeat

शाहिद की 'विवाह' में दिखी इस एक्ट्रेस का नाम बताने में छूट रहे हैं लोगों के पसीने, क्या आपके पास है जवाब

aditi bhatia

बॉलीवुड से ज्यादा टीवी सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है. अब बॉलीवुड से बढ़कर टीवी इंडस्ट्री जानी जाने लगी है. यही वजह है कि टीवी के सितारे अब लोगों के दिलों पर राज करते हैं. टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी सितारों के बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, उनमें से ही एक अभिनेत्री की तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसे लोग बचपन से ही काफी प्यार करते हैं. हाल ही में 'ये है मोहब्बतें' की रूही की बचपन की तस्वीर वायरल हुई है. आपको बता दें कि रूही शाहिद कपूर की फिल्म विवाह में भी काम कर चुकी है.

'ये है मोहब्बतें' में रूही का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अदिति भाटिया है. जिन्होंने इशिता की बड़ी बेटी रूही भल्ला का किरदार निभाया था. अभिनेत्री अदिति भाटिया केवल टीवी सीरियल में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी काम कर चुकी है.

अभिनेत्री ने शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म 'विवाह' में पूनम की छोटी बहन रजनी के बचपन का किरदार निभाया था. फिल्म में उन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था. वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अदिति भाटिया आखरी बार 'ये है मोहब्बतें' सीरियल और रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बनी थी. जिसके चलते अभिनेत्री ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. अब उनके फैंस उनको दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

आपको बता दें कि अदिति भाटिया सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अक्सर अदिति भाटिया अपनी फोटोस और वीडियोस शेयर करती रहती है. जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं.

अदिति भाटिया का जन्म 29 अक्टूबर 1999 में मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई ठाकुर पब्लिक स्कूल मुंबई से ही की है. अदिति बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज उन्होंने 12वीं में कॉलेज के टॉप 5 स्टूडेंट्स ने अपना नाम शामिल किया हुआ है. आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी.

Read more about: aditi bhatia shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X