शाहिद को अपने रिलेशन्स के लिए देनी पड़ रही है सफाई
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय अक्सर किसी ना किसी गर्ल फ्रैंड के चलते चर्चा में आ ही जाते हैं। जिसके चलते हर बार उन्हें सफाई देने पड़ती है। इसबार भी उनका हाल कुछ इसी तरह का ही है। शाहिद कपूर के पिछे इन दिनों वास्तविकता पड़ी हुई हैं जिसके चलते वो एक बार फिर फंस गए हैं।
उन्होंने हाल ही में बीते जमाने के अभिनेता राजकुमार की बेटी वास्तविकता को कठघरे में खड़ा किया है। वास्तविकता की हरकतों से शाहिद इस कदर तंग हुए कि उन्हें इसके लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
अपने लव रिलेशन्स के कारण वह हमेशा ही सुर्खियों में आ ही जाते हैं। सबसे पहले उनका नाम करीना कपूर के साथ जोड़ा गया था। फिर वह प्रियंका चोपड़ा के साथ देखे गए। शाहिद कहते हैं कि उन्होंने कभी भी अपनी ओर से किसी को परेशानी में नहीं डाला है।
शाहिद का कहना है कि अब किसी क पिछे नहीं दौड़ते और वह नहीं चाहते कि कोई उनकी वजह से परेशान हो। आपको बता दें कि समय समय पर उनका नाम अनुष्का शर्मा, बिपाशा बसु और नरगिस फाखरी के साथ भी जोड़ा गया है।


Click it and Unblock the Notifications