दो चम्मच और एक प्लेट से गुजारा करते थे शाहिद कपूर, मीरा कपूर ने देखा तो..

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को कई साल गुजर चुके हैं और इस वक्त उनको लेकर कुछ खबरें सामने आ रही हैँ। पता चला है कि शाहिद कपूर के घर में एक वक्त सिर्फ दो चम्मच और एक प्लेट थी और ये सब मीरा को पता चल गया था।
जी हां, इसका खुलासा खुद शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उनका कहना था कि ये वो वक्त था जब मीरा राजपूत शादी करके उनके घर आईं थीँ। शाहिद ने बताया कि, ''जब उनकी शादी हुई थी, तब वह एक घर में शिफ्ट हुए थे और जब मीरा उस घर में आती थीं तो वह इसके बारे में बहुत शिकायत करती थीं।
उदाहरण के लिए, वह यह देखकर चौंक गया कि वह घर में केवल दो चम्मच और एक प्लेट से कैसे काम चला लेता है। शाहिद का सीधा सा सुझाव था कि अगर घर में मेहमान हैं तो वे सिर्फ ऑर्डर देकर बाहर से मंगा लेगे।''
शाहिद कपूर का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर लगातार रिएक्शन दे रहे हैँ। बता दें कि शाहिद कपूर काफी दमदार स्टार हैं और वो हर किरदार में जान फूंक देते हैं। मीरा राजपूत से उनका रिश्ता कैसे शुरु हुआ, अगर इस बारे में बात करें तो, आपको बता दें कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर अपनी फैमिली रिलेशन की वजह से मिले।
उनसे पहले मीरा राजपूत एक एक्टर को डेट कर रही थी जो कि एक बॉलीवुड का मशहूर एक्टर माना जाता है। बता दें कि यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि आदित्य लाल थे। जोकि बॉलीवुड से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक अपना जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'असुर' जैसी फिल्मों में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











