शाहिद कपूर की अगली फिल्म में हुई इस हसीना की एंट्री? निभाएंगे शानदार किरदार!
अभिनेता शाहिद कपूर ने जब से कबीर सिंह जैसी धमाकेदार फिल्म दी है वो काफी डिमांडिंग स्टार्स में से एक हो गए हैँ। लगातार उनको लेकर कई तरह की खबरें आती हैं और कई फिल्मों से नाम जुड़ता है। इस समय खबर आ रही है कि सुपरस्टार शाहिद कपूर एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं जोकि सुजॉय घोष बना रहे हैँ। हालांकि खबर है कि इस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है।
शाहिद कपूर से इसको लेकर बात चल रही है लेकिन उन्होने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। कुछ समय पहले भी खबर आई थी कि शाहिद को इस अनटाइटल्ड फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी।

अब इस फिल्म की लीडिंग लेडी को लेकर खबर सामने आई है। पता चला है कि शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैँ। जी हां.. तृप्ति एक शानदार अदाकारा हैं और इसके पहले वो बुलबुल, पोस्टर बॉय और मॉम जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं हैं।
पहली बार वो शाहिद कपूर के साथ किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैँ। फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं लेकिन फिल्म के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
बात करें शाहिद कपूर की तो इस समय वो फिल्म जर्सी को लेकर काफी बिजी हैं। ये फिल्म भी साउथ की एक फिल्म का रीमेक है जिसका नाम जर्सी ही है। शाहिद कपूर एक शानदार अभिनेता हैं और सोशल म़ीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











