पापा स्टाइलिश..तो बेटी सुपर स्टाइलिश..तस्वीरें देखकर मानेंगे आप भी
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अक्सर अपनी बेटी मीशा के साथ नजर आते हैं। मीशा की तस्वीर जब भी सोशल मीडिया पर आती है धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। मीशा की एक और तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है आखिर बतौर स्टारकिड उनका भी स्टारडम कुछ कम नहीं है।
हाल मे ंशाहिद कपूर अपनी बेटी को गोद में लिए स्पॉट किए गए और इस तस्वीर की खास बात ये है कि शाहिद कपूर और मीशा दोनों बिल्कुल एक जैसे कपड़े पहन रखे थे। दोनों ही ब्लू ड्रेस में साथ बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। उनकी ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

मीशा इस तस्वीर में पापा की गोद में काफी अच्छे मूड में नजर आ रही हैं।। मीशा कपूर बॉलीवुड की क्यूटेस्ट स्टार किड में एक हैं। शाहिद कपूर के अलावा कई और भी स्टार्स हैं जो लगातार अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
और इस लिस्ट में सबसे उपर अबराम का नाम आता है क्योंकि शाहरुख खान अक्सर अबराम की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वैसे तो शाहिद कपूर और मीरा राजपुत की कोशिश होती है कि वो अधिक से अधिक मीशा को मीडिया से दूर रखें लेकिन मीशा अपनी मम्मी के साथ अक्सर नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












