जर्सी से सामने आया शाहिद कपूर का नया लुक, बेहद कूल Biker

शाहिद कपूर ने अपनी अटकी हुई फिल्म जर्सी की शूटिंग शुरू करने वाले हैं और फिल्म से शाहिद कपूर का एक नया लुक भी सामने आ चुका है। तस्वीर में शाहिद कपूर बाईक पर बेहद कूल अंदाज़ में बैठे नज़र आ रहे हैं। उनका नया हेयरस्टाईल भी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

शाहिद कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा - सुबह का सफर। अब ज़ाहिर है कि शाहिद इसी लुक में फिल्म के अगले भाग की शूटिंग करते नज़र आएंगे।

shahid-kapoor-turns-a-biker-for-his-film-jersey-see-pics

इससे पहले भी शाहिद ने क्रिकेट खेलते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था - जर्सी की तैयारी शुरू। दे दना दन। फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देंगे। गौरतलब है कि शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी इसी नाम की तमिल फिल्म का रीमेक है।

इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के लिए उन्होंने काफी रिहर्सल भी की है। फिल्म की शूटिंग इस साल जनवरी में शुरू हुई थी। शूटिंग के दौरान एक बाउंसर शाहिद की की आंख के पास लगा था और उन्हें गहरी चोट आ गई। इसके बाद शाहिद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें 13 टांके लगाने पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X