शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट के मां बनने पर की टिप्पणी, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि हाल ही में उनकी 'ब्लडी डैडी' रिलीज हुई है और उसी वजह से वह लाइमलाइट में हैं। लेकिन फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान हाल ही में शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट के मां बनने को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जो कि फैंस को रास नहीं आ रहा है।
आलिया के मां बनने को लेकर शाहिद ने की टिप्पणी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर से जब पूछा गया कि आलिया भट्ट से अगर आप मिलते हैं तो उससे क्या कहेंगे? जिस पर शाहिद कपूर में सवाल देते हुए कहा कि मैं हाल ही में आलिया से मिला और मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि वह एक मां बन चुकी है। एक्टर ने बताया कि जब मैंने उनके साथ में काम किया था तो वह महज 21 साल की थी।
शाहिद के बयान पर भड़के फैन्स
शाहिद कपूर ने इसी के आगे यह भी कहा कि "जब आप किसी के साथ काफी वक्त तक काम करते हो और उसके बाद उसी इंसान से आप बहुत वक्त के बाद मिलते हो, तो आपको ऐसा लगता है कि वह वही है। आपको ऐसा महसूस ही नहीं होता है कि इतना कुछ बदल गया है।" हालांकि एक्टर का यह बयान बिल्कुल भी लोगों को रास नहीं आ रहा है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए शाहिद
आलिया भट्ट के मां बनने पर शाहिद कपूर का यह बयान सुनकर फैंस भी काफी ज्यादा नाराज हो गए हैं और एक्टर को जमकर ट्रोल करते हुए भी नजर आए हैं। वहीं कुछ ऐसे फैंस भी थे जो कि उनके सपोर्ट में खडे रहे। कुछ लोगों ने एक्टर को ट्रोल करते हुए यह भी कहा कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी तो 21 साल की उम्र में मां बन चुकी थी। वही एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह भी लिखा कि शादी के वक्त मेरा 20 साल की थी तो वहीं शाहिद 34 साल के थे। आलिया भट्ट, मीरा से महज़ उम्र में 1 साल ही बड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications