शाहिद कपूर ने पहना तीन लेयर कोरोना मास्क, उड़ा मजाक, एक्टर ने बोला- पिछले साल से सांस रोक कर खड़ा हूं
कोरोना के बढ़ते हुए मामले में आम से लेकर स्टार्स तक कोरोना का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में शाहिद कपूर की एक तस्वीर सामने आयी है। जहां पर वह कोरोना से अधिक सावधानी लेते हुए नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर की एयरपोर्ट की एक तस्वीर सामने आयी, जहां पर वह चेहरे पर तीन लेयर मास्क के साथ दिखाई दे रहे हैं।
शाहिद कपूर ने जिस तरह मास्क को अपने चेहरे पर फिट किया है उसे देखने के बाद आप भी अपनी आंख खोल कर देखने लगेंगे कि आखिर ये कौन सी तरह का मास्क है। शाहिद कपूर के इस तीन परतों वाले मास्क के साथ काला चश्मा वाला लुक ट्रोल भी किया जा रहा है और सबकी नजर में भी आ गया है।

आप खुद देखेंगे कि इन तस्वीरों में ये समझ पाना मुश्किल है कि ये शाहिद कपूर हैं या कोई और। शाहिद कपूर ने कोरोना से बचने के लिए तीन परतों वाला मास्क, एक काला चश्मा और फेस शील्ड लगाई है।


Click it and Unblock the Notifications