Shahid Kapoor की प्राइवेट जानकारी हो गई लीक, इधर-उधर जाने के लिए ऐसे नखरे दिखाते हैं एक्टर

Shahid Kapoor Leaked Information: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शाहिद कपूर को हाल ही में एक अनचाही दिक्कत का सामना करना पड़ा जब उनकी प्राइवेट ट्रैवल प्लानर किसी तरह लोगों की नज़रों में आ गई। जो जानकारी सीक्रेट होनी चाहिए थी वह अब चर्चा का विषय बन गई है है।
शाहिद की इस लीक जानकारी में एक्टर का बिजी शेड्यूल दिखाया गया है, जिसमें शाहिद कपूर विदेश जाने से पहले मुंबई से दिल्ली, दिल्ली से टोक्यो, फिर सिडनी, उसके बाद न्यूयॉर्क, पेरिस, इस्तांबुल और अबू धाबी के रास्ते वापस मुंबई के लिए वापस आने की लंबी-चौड़ी डिटेल दी गई है। एक्टर के इस ट्रैवल डिटेल को देखकर लग रहा है कि एक्टर आने वाले कुछ दिनों में काफी ज्यादा बिजी हैं।
इस जानकारी में ट्रैवल और रहने के लिए शाहिद की प्रायोरिटीज भी दी गई थीं। उन्होंने देश के अंदर अपनी उड़ानों के लिए विस्तारा को अहमियत दी, अपने इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए यूनाइटेड एयरलाइंस और जापान एयरवेज को चुना। जब होटल की बात आई, तो उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल, द डाउटलेस बे और सिक्स सेंसेज जैसे लग्जरी होटल को चुनना पसंद किया।
इस नोट में लिखा था कि शाहिद लंबी दूरी की यात्रा करते समय रात की उड़ानों को प्राथमिकता देते हैं, जबकि छोटी दूरी की यात्रा के लिए वह सुबह की उड़ानों को चुनना पसंद करते हैं। इसके अलावा, वह इन उड़ानों में आराम के लिए फर्स्ट क्लास या बिजनेस क्लास में जाना पसंद करते हैं।
इस नोट में यह भी लिखा था कि उनकी ट्रैवल प्लानिंग में अभी भी जापान और तुर्की के लिए कुछ वीज़ा व्यवस्थाएं होनी बाकी थीं। डॉक्यूमेंट में साफ लिखा गया है कि इन मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है और वीज़ा प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया गया है।
यह लीक डिजिटल युग में प्राइवेसी को लेकर सवाल उठाता है, खासकर उन सेलेब के लिए जिनकी हर हरकत पर बारीकी से नजर रखी जाती है। शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की हालिया रिलीज फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की सक्सेस का आनंद उठा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications