..................... Shahid Kapoor told Kriti Sanon the best actress in bollywood - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर ने इस हसीना को बताया बेस्ट एक्ट्रेस, जल्दी ही बड़े पर्दे पर जमेगी दोनों की जोड़ी

shahid Kapoor

इन दिनों शाहिद कपूर काफी चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि उन्हें बॉलीवुड का मोस्ट चार्मिंग एक्टर भी कहा जाता है। साथ ही साथ इन दिनों उनकी सीरीज और फिल्में भी लगातार हिट होती हुई नजर आ रही है। लेकिन जल्दी ही एक्टर एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। लेकिन इस बार उनके साथ रख कृति सेनन देखी जाएंगी और बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी पहली बार देखी जाने वाली है। जिस वजह से फैंस भी दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। लेकिन इसी बीच शाहिद कपूर ने कृति सेनन को लेकर कुछ बातें कही जिन्हे सुनकर फैंस भी काफी हैरान हो रहे हैं।

बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आएगी कृति और शाहिद की जोड़ी

कृति सेनन और शाहिद कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। दरअसल यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। इस फिल्म का नाम 'एन इंपॉसिबल लव स्टोरी' रखा गया है। फैंस भी दोनों की जोड़ी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म से जुड़ी हुई कुछ बातें बताई। इतना ही नहीं एक्टर ने कृति सेनन के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया।

शाहिद कपूर ने की कृति की तारीफ

शाहिद कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि यह एक हाई कांसेप्ट फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में काफी अनोखी लव स्टोरी दिखाई जाएगी जो कि एक मजेदार प्रेम कहानी होने वाली है जो कि आज की जिंदगी के बारे में दर्शाए जाने वाली है। इस फ़िल्म में दिखाया जाएगा कि आज कल की प्रेम कहानी में किस तरीके की दिक्कतें सामने आती है। शाहिद कपूर ने कृति सेनन के साथ काम करने को लेकर यह भी बताया कि मुझे कृति के साथ में काम करने में काफी मजा आया है। हम दोनों की ट्विनिंग भी काफी ज्यादा अच्छी है। कृति सेनन इन दिनों इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी है और मुझे ऐसा लगता है कि हम दोनों बहुत सही समय पर साथ में काम कर रही है। मैं इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं और सिनेमाघरों में इसी साल यह फिल्म रिलीज हो जाएगी।

कृति सेनन का वर्क फ्रंट

अगर हम कृति सेनन के बारे में हम बात करें तो आपको बता दें कि इन दिनों वह सचमुच बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि जल्दी ही प्रभास के साथ में उनकी आदि पुरुष भी रिलीज होने वाली है। जिसमें वह माता सीता का किरदार निभाएंगी। इतना ही नहीं 'द क्रू' और 'गणपत' जैसी फिल्मों में भी वह नजर आएंगी। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने अपने पूरे करियर में काफी सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी है।

Read more about: shahid kapoor kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X