क्या फाईनल हो चुका है शाहिद कपूर का अगला प्रोजेक्ट, उड़ रही है तगड़ी अफवाहें
शाहिद कपूर ने 2019 में कबीर सिंह के साथ काफी तहलका किया। इसके बाद वो जर्सी रीमेक पर काम कर रहे हैं लेकिन लॉकडाउन के बीच सब कुछ फंस गया। अब खबर उड़ रही है कि शाहिद कपूर ने अपनी अगली फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन्स के साथ फाईनल कर ली है। हालांकि शाहिद की टीम और प्रोडक्शन हाउस दोनों ने ही इस खबर को अफवाह बताया है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें लॉकडाउन के पहले साजिद नाडियाडवाला ने शाहिद कपूर को एक फिल्म के लिए अप्रोच किया था और अब शाहिद इस फिल्म को हां बोल कर सारी कागज़ी कार्यवाही जल्दी ही पूरी कर सकते हैं।

पिंकविला की ये रिपोर्ट ये भी कहती है कि ये फिल्म एक सोशल ड्रामा है जिसमें ढेर सारी पॉलिटिक्स होगी और बैकड्रॉप में रोमांस होगा। फिल्म की कहानी हीरोइन की दृष्टि से होगी लेकिन फिल्म में हीरो और हीरोइन दोनों का बराबर का ही रोल है।
दिलचस्प है कि शाहिद कपूर की पहली ब्लॉकबस्टर कबीर सिंह के रीमेक राइट्स पहले साजिद नाडियाडवाला के पास थे। लेकिन साजिद को अर्जुन रेड्डी के कुछ सीन से दिक्कत थी इसलिए उन्होंने ये रीमेक राइट्स अपने दोस्त मुराद खेतानी को तोहफे में दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications