कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर की दो बैक टू बैक फिल्में - जानिए धमाकेदार डीटेल्स
शाहिद कपूर का नाम हाल ही में कई सारी फिल्मों से जोड़ा जा रहा है। इनमें दो रीमेक हैं - डियर कॉमरेड और जर्सी। वहीं इसके अलावा उनके पास राम माधवानी, राजकुमार गुप्ता सहित कई डायरेक्टर्स के ऑफर हैं। डियर कॉमरेड और जर्सी, दोनों ही दक्षिण भारतीय फिल्मों में करण जौहर की दिलचस्पी थी।
जहां करण ने जर्सी के रीमेक राइट्स खरीदते ही शाहिद को अप्रोच किया था वहीं डियर कॉमरेड के रीमेक राइट्स फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही खरीद लिए थे। हालांकि जर्सी के प्रोड्यूसर, करण की डील से खुश नहीं थे और करण ने फिल्म छोड़ दी। लेकिन शाहिद कपूर अभी भी फिल्म में फाईनल हैं।

खबरों की मानें तो जर्सी के हिंदी रीमेक के साथ इस फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर गौतम तिन्नानूरी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। लेकिन शाहिद कपूर फिल्म नवंबर से पहले शुरू नहीं करेंगे। खबरों की मानें तो शाहिद फिलहाल अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं।
वहीं शाहिद अपने दोनों बच्चों - मीशा और ज़ैन के जन्मदिन पर उनके साथ रहना चाहते हैं। इसलिए फिलहाल शाहिद परिवार के साथ छुट्टी पर निकल रहे हैं। लेकिन लौटते ही शाहिद कपूर एक नहीं बल्कि दो फिल्में अनाउंस करने जा रहे हैं, जिनमें से एक जर्सी रीमेक होगी।


Click it and Unblock the Notifications