दिनेश विजन की रोबोटिक्स फिल्म में कृति सैनन से रोमांस करेंगे शाहिद कपूर, बन गई फ्रेश जोड़ी!
शाहिद कपूर इस वक्त अपनी एक फिल्म को लेकर चर्चा में है जो कि शानदार साबित होने वाली है। इस फिल्म में वो शाहिद कपूर के साथ काम करने वाले हैं। खबर है कि फिल्म रोबोटिक्स लड़के और रोबोट के बीच एक अनोखी प्रेम कहानी पर आधारित होगी जो कि काफी अलग साबित हो सकता है। इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री कृति सैनन का नाम सामने आ रहा है और ये तो सभी जानते हैं कि अगर ऐसा होता है तो शाहिद कपूर पहली बार कृति सैनन के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
ये फिल्म अमित जोशी के निर्देशन में बनने वाली है जिसको लेकर काम शुरु हो चुका है। हालांकि इस फिल्म का टाइटल क्या होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है।

इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही दिनेश की मैडॉक फिल्म्स द्वारा की जाएगी। Peepingmoon.com की रिपोर्ट के अनुसार, रोमांटिक कॉमेडी में शाहिद को रोबोटिक्स लड़के के रूप में दिखाया जाएगा, जबकि कृति रोबोट की भूमिका निभाएंगी।

आदमी और मशीन
भारतीय संस्कृति की पृष्ठभूमि पर बनी इस आने वाली फिल्म में एक आदमी और मशीन के बीच के रोमांस पर एक अजीबोगरीब कहानी दिखाई जाएगी।

कैसी होगी फिल्म
निर्माता इसे हॉलीवुड फिल्म, एक्स मचिना और भारतीय टेलीविजन शो बहू हमारी रजनीकांत के बीच एक क्रॉस की तरह बनाने के लिए उत्सुक हैं।

हॉलीवुड अवधारणा
यह फिल्म बॉलीवुड स्टाइल में बताई गईहॉलीवुड अवधारणा पर आधारित प्रेम कहानी होगी। इसके साथ का अनुभव काफी अलग और पसंद करने वाला होगा।

केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन देखना दिलचस्प होगा
कृति और शाहिद की एक नई जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन देखना दिलचस्प होगा। इससे पहले, यह बताया गया था कि प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है और इस परियोजना की शूटिंग भारत और कई यूरोपीय देशों में की जाएगी।

जर्सी में नजर आए थे
टीम ने इस प्रोजेक्ट के लिए टीम तैयार करना शुरू कर दिया है। शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म जर्सी में नजर आए थे और इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में मृणाल ठाकुर थीं।


Click it and Unblock the Notifications











