शाहिद को मिलेगा राजीव गांधी पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को इस बार के राजीव गांधी पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनसे पहले अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर, सुनिता विलियम्स सरीखी हस्तियों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।
शाहिद (28) को 12वें राजीव गांधी पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में चुना गया है। उन्हें अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में एक समारोह में यह पुरस्कार दिया जाएगा।
इस पुरस्कार के लिए चुने जाने पर शाहिद ने कहा, "इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने जाने की खबर सुनना मेरे लिए सुखद आश्चर्य था। मैं इसके लिए निर्णायक मंडल के सदस्यों आभार प्रकट करता हूं।"
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन बालीवुड शाहिद कपूर सचिन तेंदुलकर सुनिता विलियम्स bollywood sachin tendulkar shahid kapoor sunita williams


Click it and Unblock the Notifications