शाहिद कपूर का 39वां जन्मदिन और लगाएंगे ज़ोरदार छक्का
शाहिद कपूर कल, यानि कि 25 फरवरी 2020 को अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं लेकिन शाहिद कपूर का ये जन्मदिन, क्रिकेट फील्ड पर बीतेगा। दरअसल, शाहिद आजकल अपनी फिल्म जर्सी की शूटिंग में व्यस्त हैं और फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देंगे।
फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही है और शाहिद कपूर अपना जन्मदिन भी वहीं मनाएंगे। हालांकि इस मौके पर उनकी पत्नी मीरा और बच्चे मीशा - ज़ैन भी उनके साथ होंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान, एक गेंद शाहिद कपूर के मुंह पर आ लगी थी जिसके बाद उन्हें 13 टांके लगवाने पड़े और फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई।
अब फिल्म की शूटिंग वापस तेज़ी से शुरू हो चुकी है। दिलचस्प ये है कि ये फिल्म भी इसी नाम की साउथ की फिल्म का रीमेक है। शाहिद की पिछली ब्लॉकबस्टर कबीर सिंह भी एक रीमेक थी।


Click it and Unblock the Notifications