हैदर के लिये गंजे होंगे शाहिद, कश्मीर भी घूमे पहली बार!

शाहिद कपूर अपनी फिल्म हैदर के लिए बहुत कुछ नया कर रहे हैं। हाल ही में शाहिद कपूर कश्मीर में हैदर की शूटिंग करके लौटे हैं और अब खबर आ रही है कि शाहिद अपने किरदार के लिए गंजे भी होने जा रहे हैं। शाहिद कपूर के साथ ऐसा पहली बार होगा कि वो अपनी फिल्म के लिए अपने बाल मुंडवाएंगे। शाहिद से जब मीडिया ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके किरदार की मांग ही कुछ ऐसी है कि उन्हें अपने बाल हटवाने पड़ेंगे। लेकिन उन्हें इस बात से कोई प्रॉब्लम नहीं है। वो अपने किरदार को अच्छी तरह से निभाना चाहते हैं उसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार है। वैसे शाहिद अपनी इस दूसरे कमबैक के बाद से काफी नये नये किरदारों में नज़र आ रहे हैं। शाहिद को पता है कि उनके साथ के कलाकार उनसे काफी आगे निकल गये हैं लेकिन प्रभु देवा की हाल फिल्हाल की फिल्मों ने शाहिद को एक बार फिर से रिस्टैबलिश किया है।

शाहिद कपूर की अगली फिल्म आर राजुकमार इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। आर राजकुमार एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसमें उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के साथ रोमांस किया है। इसके बाद विशाल भारद्वाज की फिल्म आर राजकुमार अगले साल रिलीज होगी जिसमें शाहिद कपूर ने हेमलेट का किरदार निभाया है। अपने गंजे होने की बात पर शाहिद ने कहा मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी और मुझे लगा कि ये जायज है। जब भी मैं विशाल के साथ काम करता हूं तो वो बहुत ही चौंकाने वाला होता है। कमीने फिल्म से विशाल ने मेरे करियर को एक नयी दिशा दी थी। एक बार फिर से काफी उम्मीदे हैं हैदर से।

विशाल भारद्वाज के साथ काम करने को लेकर शाहिद काफी उत्साहित हैं। हाल ही में जब वो कश्मीर गये थे हैदर फिल्म की शूटिंग के लिए तो उन्हें कश्मीर भी काफी पंसद आया था। शाहिद ने कहा कि वो पहले भी कश्मीर गये हैं लेकिन तब वो बहुत छोटे थे। हैदर फिल्म के दौरान वो पहली बार कश्मीर का मजा ले सके हैं। कश्मीर बहुत ही खूबसूरत जगह है और कश्मीर में शूटिंग के दौरान शाहिद ने शहर को काफी अच्छी तरह से इंज्यवॉय किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X