टूटेगा लड़कियों का दिल जब गंजे होंगे शाहिद कपूर
मुंबई। बॉलीवुड के हॉट अभिनेताओं में शुमार शाहिद कपूर, जिन पर लाखों लड़कियां मरती हैं जल्द ही गंजे होने वाले हैं। विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म के लिये वो यह कदम उठाने जा रहे हैं। असल में शाहिद फिल्म में हैमलेट की भूमिका अदा करेंगे।
जी हां हैमलेट वही है, जिसे प्रसिद्ध लेखक शेक्सपियर ने अपने नाटक का मुख्य किरदार बनाया था और फिल्म भी उसी नाटक पर आधारित है। हेमलेट की भूमिका में परफेक्शन लाने के लिये शाहिद ने हॉलीवुड मूवी हेमलेट को कई बार देखा और उसमें लॉरेंस ओलीवर को गौर से वॉच किया कि आखिर उन्होंने हेमलेट की भूमिका निभाने के लिये क्या-क्या किया।
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय की इमेज रखने वाले शाहिद गंजे होने के बाद कैसे लगेंगे, इसका अंदाजा आपको अभी से हो गया होगा। सूत्रों के मुताबिक शाहिद इस रोल के लिये अभी से खुद को ढालने में जुट गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications
