डांस डे मनाने के लिए एक दिन छु्ट्टी पर रहेंगे शाहिद

शाहिद कपूर जो कि बॉलीवुड में अपने बेहतरीन डांस के लिेए जाते हैं आजकल अपनी फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। लेकिन इसके बावजूद शाहिद कपूर ने फैसला किया है कि वो एक दिन की छुट्टी लेकर डांस डे जरुर मनाएंगे जो कि 29 अप्रैल को होता है। शाहिद कपूर को डांस डे सेलिब्रेट करने के लिए जगह जगह से ऑफर्स आ रहे हैं और हर कोई चाहता है कि शाहिद इस दिन को उनके साथ सेलिब्रेट करें लेकिन शाहिद ने अभी तक फैसला नहीं किया है कि वो किस इवेंट में जा रहे हैं।

डांस डे यानी 29 अप्रैल को शाहिद कपूर को कई सारे एनजीओ और डांस कोरियोग्राफर्स की तरफ से ऑफर्स आ रहे हैं। सभी बॉलीवुड के इस बेहतरीन डांसर के साथ डांस डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं। लेकिन शाहिद कपूर जो कि पहले से ही अपनी फिल्म की शूटिंग में बेहद व्यस्त हैं के पास ज्यादा वक्त नहीं है। लेकिन इसके बावजूद शाहिद कपूर ने फैसला किया है कि वो डांस डे के लिए एक दिन जरुर निकालेंगे। शाहिद कपूर फिल्हाल रैंबो राजकुमार के साथ उनकी अगली फिल्म की शुटिंग के लिए वाई में हैं।

शाहिद कपूर ने कुछ ही समय पहले अपनी फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो की शूटिंग खत्म की है। वैसे भी हर किसी को पता है कि शाहिद कपूर डांस को लेकर कितने पैशिनेट हैं ऐसे में शाहिद कपूर का डांस डे के लिए वक्त निकालना तो बनता है। शाहिद के स्पोक्सपर्सन ने बताया हां शाहिद कपूर कई सारे एनजीओस और डांस कोरियोग्राफर्स की तरह से ऑफर्स मिल रहे हैं लेकिन शाहिद ने अभी तक डिसाइड नही किया है कि वो किस इवेंट में जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X