शाहिद कपूर ने कबीर सिंह पर तोड़ी चुप्पी - संजय दत्त के 300 लड़कियों के साथ सोने पर किया सवाल
शाहिद कपूर आखिरकार कबीर सिंह के बचाव में पूरी तरह से उतर आए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से एक बातचीत में शाहिद कपूर ने कहा कि फिल्में एक किरदार की कहानी देखने के लिए होती हैं। इसलिए नहीं कि वो किरदार अच्छा है या बुरा। कबीर सिंह में कमियां थीं लेकिन उसके किरदार की यही खासियत थी। उसका किरदार ही फिल्म की कहानी का हिस्सा था।
जैसे संजू में जब संजय दत्त अपनी पत्नी के सामने बैठ कर मज़े मज़े में बताता है कि वो 300 लड़कियों के साथ सोया तब किसी ने क्यों नहीं फिल्म की बुराई की या उस सीन पर हंगामा किया? क्योंकि वही संजू का किरदार था। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि मैंने संजू इंजॉय नहीं की। मैं बस संजू के किरदार को वो जैसा है, वैसा देखने गया।

इससे पहले भी शाहिद कपूर कह चुके हैं कि उन्हें कबीर सिंह का बचाव करने की ज़रूरत कभी भी इसलिए महसूस नहीं हुई क्योंकि लोगों ने खुद ही कबीर सिंह का बचाव किया। लोगों को ये किरदार समझ में आया और इसलिए उन्हें फिल्म भी पसंद आई। और वाकई फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े इस बात का सुबूत हैं -


Click it and Unblock the Notifications