बत्ती गुल मीटर चालू में ऐसा होगा शाहिद कपूर का लुक, चौंक जाएंगे आप
Recommended Video

पद्मावत के बाद अब शाहिद कपूर आने वाली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में नजर आएंगे। इस फिल्म में वे एक वकील के किरदार में दिखेंगे। इस रोल के लिए शाहिद कपूर का जबरदस्त मेकओवर जारी है।
इस फिल्म में वे एक 20 साल के लड़के के किरदार में भी दिखेंगे। फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीलांचल घोष और दर्शन जलन होगें, जिन्होंने अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेमकथा में भी काम किया है।
प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने बताया कि शाहिद इस फिल्म में उत्तराखंड के एक लड़के का किरदार निभाएंगे, जो होपलेस रोमैंटिक है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स नॉर्थ इंडिया के डिजाइनर्स के साथ काम कर रहे हैं। जो फिल्म के लोकेशन के हिसाब से स्टाइलिंग और फैबरिक का चुनाव करेगें। उनका कहना है कि शाहिद इस फिल्म में काफी ब्राइट रंग के स्वेटर्स और जैकेट में दिखेंगे क्योंकि कहानी सर्दियों के सीजन की है। अब इस लुक के लिए शाहिद को सिर्फ हेयर कट और क्लीन शेव की जरूरत है।

वहीं इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के लुक को लेकर उन्होंने बताया कि वे इस फिल्म में एक छोटे शहर की लड़की के किरदार में दिखेंगी। श्रद्धा के लिए इस फिल्म में एथनिक कपड़ों का चुनाव किया गाय है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के फर्स्ट हाफ में श्रद्धा का किरदार काफी बबली है और उसी किरदार के मुताबिक कॉस्ट्यूम हैं वहीं फिल्म के सेकेंड हाफ में श्रद्धा के किरदार में ट्रांसफॉर्मेंशन के साथ-साथ उनके कॉस्ट्यूम में भी काफी बदलाव किया जाएगा।
वहीं फिलहाल फिल्म की टीम यानी एक्टर्स समेत फिल्म मेकर्स श्री नारायण सिंह, प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा और लेखकर सिद्धार्थ-गरिमा फिल्म की स्क्रिप्ट रीडिंग सेशल और एक्टिंग वर्कशॉप पर काम कर रहे हैं।
[हद है : इतने बवाल के बाद FINALLY गुजरात में शुक्रवार को रिलीज होगी पद्मावत !]
प्रेरणा बताती हैं कि हम अभी चाय, डिनर और काफी सारी मस्ती के साथ रीडिंग सेशन कर रहे हैं। शाहुद कपूर एक बेहतरीन एक्टर हैं और वे अपनी स्क्रिप्ट और डायलॉग्स पर बारीकी से काम कर रहे हैं। वहीं वे श्री, सिद्धार्थ और गरिमा के साथ अपने कैरेक्टर में ह्यूमर जोड़ने और उसे और बेहतरीन बनाने पर काम कर रहे हैं।
बता दें कि बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग 9 फरवरी को उत्तराखंड में शुरू की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications