'जर्सी' की रिलीज डेट फाइनल, दिवाली में बॉक्स ऑफिस पर होगा शाहिद कपूर VS अक्षय कुमार
साल 2019 में रिलीज फिल्म 'कबीर सिंह' के बाद शाहिद कपूर अब 'जर्सी' की रिलीज के साथ तैयार हैं। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की कर दी गई है। गौतम तिन्नौरी के निर्देशन में बनी फिल्म जर्सी इस साल दिवाली पर, यानि की 5 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
2019 में रिलीज हुई गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित, 'जर्सी' एक तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी जिसमें साउथ स्टार नानी और श्रद्धा श्रीनाथ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की है जो क्रिकेट के खेल में माहिर है और खेल छोड़ने के दस साल बाद, इस दुनिया में एक बार फिर कदम रखता है।

अब इस फिल्म को हिंदी में उसी नाम से बनाया जा रहा है इसमें शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस फिल्म को तेलुगु में बनाया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications