किसान आंदोलन से लगा शाहिद कपूर की 'जर्सी' को करारा झटका, अचानक शूटिंग हुई कैंसिल !
कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसका असर फिल्म की शूटिंग पर भी पड़ रहा है। पंजाब के किसान इन आंदोलन का प्रमुख हिस्सा हैं जो कि नए कृषि बिल का विरोध कई दिनों से कर रहे हैं। ऐसे में शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी को किसान आंदोलन का सामना करना पड़ा है।
दरअसल शाहिद कपूर की आगामी फिल्म जर्सी की शूटिंग कई दिनों से चंडीगढ़ में चल रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म का प्रमुख और बड़ा हिस्सा चंडीगढ़ में ही फिल्माया जाना है। वहीं बाकी के हिस्सों की शूटिंग कसौली और देहरादून में होनी है।

लेकिन अब चंडीगढ़ में जर्सी की शूटिंग का काम आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। जी हां, ये फैसला किसान आंदोलन को देखते हुए लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अऩुसार किसान आंदोलन को देखते हुए मेकर्स ने चंडीगढ़ में शूटिंग को रोक दिया है।


Click it and Unblock the Notifications