..................... Shahid Kapoor starrer Batti Gul Meter Chalu goes on floors today in Uttarakhand - Hindi Filmibeat

शुरु हुई शाहिद कपूर की अगली फिल्म की शूटिंग, आप भी हो जाइए तैयार

By Shweta

शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत आखिरकार रिलीज हुई और दर्शकों ने फिल्म को और शाहिद कपूर को पसंद भी किया। अब शाहिद कपूर के फैन्स के लिए गुड न्यूज ये है कि शाहिद कपूर अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं।

जी हां शाहिद ने बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग शुरु कर दी है। फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर एक वकील का किरदार निभा रहे हैं।आकांक्षा अशित ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है। बत्ती गुल मीटर डालू को श्री नारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने टॉयलेट एक प्रेम कथा को भी डायरेक्ट किया है।

shahid-kapoor-starrer-batti-gul-meter-chalu-goes-on-floors-from-today

श्री नारायण सिंह ने शाहिद कपूर के बारे में बता करते हुए कहा है कि "शाहिद कपूर शानदार है। उन्हें ये आइडिया अच्छा लगा और 5 मिनट के अंदर वो इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गए। हमारा इक्वेशन वाकई काफी
अच्छा है। शाहिद कपूर फिल्म में वकील के किरदार में नजर आएंगे।"

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "मैं बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग उत्तराखंड में शुरु करने के लिए काफी एक्साटेड हूं। बतौर फिल्ममेकर प्रोड्यूसर्स के ड्रीम टीम के साथ काम करना काफी मजेदार है। टी-सीरिज के भूषण कुमार हमेशा फिल्म को पहले तरजीह देते हैं और एक यादगार फिल्म बनाने के लिए जो जरुरी है वो समझते हैं। हम साथ में एक और यादगार फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं शाहिद कपूर के साथ भी काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। वो एक ऐसे एक्टर हैं जो हमेशा अपने किरदार के साथ न्याय करते हैं।"

आपको बता दें कि बत्ती गुल मीटर चालू एक आम इंसान की बिजली डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी से लड़ाई की कहानी है। फिल्म में पहले कैटरीना कैफ के भी होने की खबरें आई थी लेकिन ये महज अफवाह साबित हुई। फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने शाहिद के लुक के बारे में बात करते हुए कहा कि-

" शाहिद इस फिल्म में उत्तराखंड के एक लड़के का किरदार निभाएंगे, जो होपलेस रोमैंटिक है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स नॉर्थ इंडिया के डिजाइनर्स के साथ काम कर रहे हैं। जो फिल्म के लोकेशन के हिसाब से स्टाइलिंग और फैबरिक का चुनाव करेगें। उनका कहना है कि शाहिद इस फिल्म में काफी ब्राइट रंग के स्वेटर्स और जैकेट में दिखेंगे क्योंकि कहानी सर्दियों के सीजन की है। अब इस लुक के लिए शाहिद को सिर्फ हेयर कट और क्लीन शेव की जरूरत है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X