अली अब्बास जफर की शाहिद कपूर स्टारर फिल्म होगी फ्रेंच रीमेक? सामने आई बड़ी अपडेट!
सुपरस्टार शाहिद कपूर को लेकर काफी समय से चर्चा है कि वो एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं जिसको निर्देशक अली अब्बास जफर बना रहे हैँ। इस फिल्म को लेकर उन्होने तैयारियां तक शुरु कर दी हैँ। अली अब्बास जफर के साथ इस फिल्म में शाहिद कपूर पहली बार नजर आएंगे और इतना तय है कि एक बड़ा धमाका होगा। अब इस फिल्म को लेकर एक और खबर चर्चा में आई है।
पता चला है कि सुपरस्टार शाहिद कपूर की ये फिल्म फ्रेंच की एक रीमेक होगी। जी हां.. फ्रेंच फिल्म को अली अब्बास जफर हिंदी में रीमेक करने वाले हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई काफी पसंद की जा रही है,

क्योंकि रीमेक्स फैंस को अक्सर पसंद आते हैं। अली अब्बास जफर कितने शानदार डायरेक्टर हैं ये किसी से नहीं छिपा है। फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर शाहिद कपूर इस समय एक फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं जिसका नाम जर्सी होने वाला है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का रोल करने वाला है जिसकी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से भरी हुई होती है। उसका एक बेटा भी है जिसकी एक अलग कहानी है।

जल्दी ही रिलीज डेट का ऐलान होगा
ये फिल्म साउथ की एक फिल्म का रीमेक है जिसका नाम भी जर्सी ही है। निश्चित ही शाहिद कपूर एक शानदार किरदार इस फिल्म में निभाते हुए नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि जल्दी ही रिलीज डेट का ऐलान होगा।

कई प्रोजेक्ट्स को लेकर उनका नाम खबरों में चल रहा है
बात करें अली अब्बास जफर की तो कई प्रोजेक्ट्स को लेकर उनका नाम खबरों में चल रहा है लेकिन कैटरीना कैफ के साथ प्रोजेक्ट काफी सुर्खियों में रहता है। कैटरीना कैफ के साथ वो एक सुपरहीरो फिल्म बनाने चाहते हैं जिसके लीड रोल में कैटरीना ही होंगी।

कबीर सिंह
शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म कबीर सिंह का हिस्सा बने थे और इस फिल्म ने रिलीज होकर काफी शानदार कमाई की थी।

कियारा आडवाणी नजर आईं थीं
इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आईं थीं। इसके बाद कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण किसी तरह की फिल्म सामने नहीं आई है। लेकिन जर्सी रिलीज के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications