Exclusive- फटा पोस्टर के शाहिद को देख भूल जाएंगे जब वी मेट के शाहिद को!
(सोनिका मिश्रा) राजकुमार संतोषी की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो को लेकर जितना शाहिद कपूर खुद उत्साहित नहीं होंगे उनसे कहीं ज्यादा उनके फैन्स उत्साहित हैं। फटा पोस्टर निकला हीरो में काफी समय बाद शाहिद कपूर वापस से अपनी स्टार इमेज को पाएंगे ऐसा दावा है खुद फिल्म के निर्देशक राजुकमार संतोषी का। वनइंडिया के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान राजकुमार जी ने बताया कि उनकी फिल्में हमेशा एख्टर की उस छिपी हुई क्वालिटी को बाहर निकालती हैं जिसपर किसी और की नज़र ही नही गयी। संतोषी का मानना है कि शाहिद कपूर और इलियाना डी क्रूज दोनों ने ही फिल्म में बेहतरीन ऐक्टिंग की है और वो शाहिद के बारे में कह सकते हैं कि वो एक कमप्लीट हीरो हैं।
शाहिद कपूर के बारे में बात करते हए राजकुमार संतोषी जी ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर शायद आप भी थोड़ा चौंक जाएं। राजकुमार संतोषी जी ने ये पूछने पर कि शाहिद कपूर उन्हें किस तरह के किरदार यानी बतौर कॉमेडी एक्टर, रोमांटिक एक्टर या डांसिग एक्टर में से किस तरह के किरदार में पंसद आते हैं तो इसपर संतोषी जी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट बेहतरीन फिल्म थी और साथ ही वो बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट थी। लेकिन उन्हें शाहिद कपूर की फिल्म विवाह काफी पसंद आई क्योंकि इसमें शाहिद कपूर एक मैच्योर भूमिका में थे। इसके अलावा जब वी मेट की सफलता का पूरा श्रेय तो करीना कपूर को ही चला गया जो कि गलत था।
राजकुमार संतोषी ने कहा कि उनकी फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो से शाहिद कपूर की स्टार इमेज वापस आ जाएगी और वो दोबारा से बॉलीवुड के टॉप एक्टरों में अपनी जगह बना लेंगे। अब तो फिल्म के रिलीज होने का ही इंतजार है कि अगर संतोषी जी इतने कॉंफीडेंस के साथ बोल रहे हैं तो वाकई कुछ ना कुछ होगा।


Click it and Unblock the Notifications