शाहिद पर भी चढ़ा रीमेक का भूत, मगधीरा में फाइनल
साउथ के सुपर स्टार राम चरन तेजा और काजल अग्रवाल की ब्लॉकबस्टर मगधीरा का रीमेक फाइनल हो गया है और इसमें काम करेंगे शाहिद कपूर। खबर की पुष्टि की साजिद नाडियाडवाला ने जिन्होंने बताया कि फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है पर शाहिद का नाम फिल्म के लिए पक्का है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर अप्रैल से काम शुरू होगा और फिल्म अगले साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी।
फिल्म 'मगधीरा' 17 वीं शताब्दी की एक ऐतिहासिक लव स्टोरी है जिसमें राम चरन तेजा और काजल अग्रवाल ने काम किया था। एस एस राजमौली के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक रोमांटिक फिल्म का अधिकार इससे पहले विकास बहल और अनुराग कश्यप की कम्पनी ने खरीद लिया है।
पढ़िए: कहानी की बैंड, हर चीज़ का ओवरडोज़ थी विवाह
इस फिल्म की रेस में बॉलीवुड क सुपरस्टार ऋतिक रोशन और रॉकस्टार रणबीर कपूर भी थे लेकिन रणबीर ने इन दोनों ही सितारों को काफी पीछे छोड़ते हुए इस फिल्म को अपने नाम कर ली थी। लेकिन फिलहाल साजिद ने कन्फर्म किया है कि नाडियाडवाला हाउस ही मगधीरा के रीमेक पर काम कर रहा है। शाहिद के अपोज़िट इस फिल्म में कौन हीरोइन होगी इसका फैसला अभी तक नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












