बिल्कुल 'हटके' अंदाज में नजर आए ये सुपरस्टार..आखिर माजरा क्या है!
बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड स्टार्स को हमने कई बार लुक बदलते देखे हैं। फिल्म के अनुसार लुक बदलना अब बॉलीवुड में आम बात हो गई है। लेकिन एक सुपरस्टार हैं जो अचानक बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आए। ये उनकी अगली फिल्म का लुक है नहीं ये कहना फिलहाल मुश्किल है।
जी हां बात कर रहे हैं शाहिद कपूर जो मुंबई एयरपोर्ट पर बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आए। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है मानों उन्होंने क्लिन शेव कर अपना हेयरस्टाइल भी बदल लिया है। स्कार्फ और टोपी में शाहिद कपूर का चेहरा तो नहीं दिखा लेकिन इतना साफ है कि उन्होंने मीडिया से खुद को छिपाने की बहुत कोशिश की।

ऐसा माना जा रहा है कि ये शाहिद कपूर की अगली फिल्म का लुक है जिसे वो फिलहाल मीडिया से बचा कर रखना चाहते हैं। आपको बता दें कि पद्मावती के बाद शाहिद कपूर बत्ती बंद मीटर चालू में नजर आएंगे। हालांकि अभी उनकी अगली फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
शाहिद कपूर के इस लुक के बाद हर कोई उनकी ही बात कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications