शाहिद की डिनर पार्टीज की खूबसूरती कभी सोना, कभी जैकलीन अगली आलिया
बॉलीवुड के हैंडसम, डैशिंग एक्टर, बेहतरीन डांसर और चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर के रोमांटिक दिन एक बार फिर से लौट आए हैं। एक वक्त था जब शाहिद कपूर ने इंड्स्ट्री में कदम रखा और लड़कियां उनकी दीवानी हो गयीं। करीना कपूर के साथ शाहिद का अफेयर शुरु हुआ, फिर उनकी जिदंगी में अमृता राव आईं और फिर करीना-शाहिद का ब्रेक अप। जब वी मेट, चुपके चुपके, कमीने जैसी हिट फिल्म देने के बाद शाहिद कपूर का करियर ढल सा गया यहां तक कि शाहिद खबरों में से गायब ही हो गये। लेकिन अब एक बार फिर से अपनी स्पेशल डिनर पार्टीज की खबरों के चलते शाहिद खबरों में हैं।
कुछ ही दिन पहले शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को एक साथ डिनर करते देखा गया वो भी शाहिद के जूहू स्थित नये अपार्टमेंट में। सोना को लेकर तो शाहिद पहले से ही काफी सुर्खियों में थे क्योंकि हाल ही में रिलीज हुई आर राजकुमार फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर और सोनाक्षी एक दूसरे के साथ काफी करीब नज़र आए। उसके बाद अब जैकलीन फर्नाडींज के साथ भी शाहिद कपूर हाल ही में एक डिनर पार्टी के दौरान नज़र आए और सुर्खियों का हिस्सा बन बैठे।
खबर के अनुसार जैकलीन फर्नांडीज और शाहिद कपूर दोनों मुंबई के हक्कासन रेस्टोरेंट में डिनर पर जाते दिखे। हालांकि जैकलीन खुद का चेहरा मीडिया में ना दिखाने की पूरी कोशिश करती रहीं लेकिन आखिरकार कैमरों ने उन्हें कैद कर ही लिया। वैसे शाहिद कपूर अपनी सह अभिनेत्रियों के साथ रोमांस को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं और अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है आलिया भट्ट का। तो लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में शाहिद की इन खूबसूरत रोमांटिक डिनर पार्टी में आलिया भट्ट भी शामिल हो सकती हैं।
आलिया भट्ट भी वैसे कम नहीं हैं, वो भी अभी तक अपने सह कलाकारों के साथ अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बना चुकी हैं। पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और अब अर्जुन कपूर। तो एक ही जैसे बैकग्राउंड के दो कलाकार जब साथ काम करेंगे तो सुर्खियां तो बनेंगी ही। तो इंतजार करिये शाहिद की डिनर पार्टी में आलिया के शामिल होने का। वैसा आलिया शाहिद के साथ काम करने को लेकर तो काफी उत्साहित हैं ही अब देखिये शाहिद की इन रोमांटिक डिनर डेट्स के बारे में आलिया क्या कहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











