फर्स्ट लुक : शाहिद कपूर In & As कबीर सिंह, अर्जुन रेड्डी रीमेक से लीक हुई पहली तस्वीर
शाहिद कपूर की आखिरी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू बुरी तरह फ्लॉप हो गई और अब शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो चुके हैं। शाहिद कपूर, अर्जुन रेड्डी रीमेक की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म का नाम है कबीर सिंह और हाल ही में फिल्म के सेट से शाहिद कपूर की शूटिंग करते हुए पहली तस्वीर लीक हो गई है।
इसी के साथ शाहिद कपूर का कबीर सिंह लुक बाहर आ चुका है। शाहिद कपूर काफी दाढ़ी में दिख रहे हैं। अर्जुन रेड्डी 2017 में रिलीज़ एक तेलुगू ड्रामा है जिसमें विजय मुख्य भूमिका में थे। फिल्म साउथ में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। हिंदी रीमेक भी तेलुगू डायरेक्टर संदीप वांगा ही डायरेक्ट कर रहे हैं।

अर्जुन रेड्डी एक शराब की लत से पीड़ित सर्जन की कहानी है जो अपनी गर्लफ्रेंड की शादी के बाद इस लत में और डूबता चला जाता है और खुद को बर्बाद करने की तरफ बढ़ जाता है। फिल्म अर्जुन के प्यार में गिरने और फिर ज़िंदगी में उठने की कहानी है। तेलुगू फिल्म केवल 4 - 5.15 करोड़ के बजट पर बनी थी।
हिंदी फिल्म का नाम कबीर सिंह रखा गया है और फिल्म में शाहिद कपूर के अपोज़िट दिखेंगी कियारा आडवाणी। वैसे कबीर सिंह के अलावा, 2019 में आने वाली कई फिल्मों के लुक बाहर आ चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications