Shahid Kapoor: एक्टर ने 'Sexting' के बारें में खुलकर की बात, बताया पति और पत्नी में से कौन है बेहतर

Shahid Kapoor

Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो काफी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। एक्टर कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करने से कतराते नहीं हैं, शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत और 'बेडरूम सीक्रेट्स' के बारे में खुलकर बात की है।

गौरतलब है कि, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत बी-टाउन के पॉपुलर कपल हैं। मीरा और शाहिद की उम्र में भले ही 13 साल का अंतर हो, लेकिन उन्होंने अपनी केमिस्ट्री से यह साबित कर दिया है कि मजबूत रिश्ते के लिए उम्र नहीं अंडरस्टैडिंग मायने रखती है।

शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत अपने 'बेडरूम सीक्रेट्स' के बारे में बात करने से कभी नहीं कतराते हैं। साल 2019 में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत एक्ट्रेस नेहा धूपिया के सेलेब चैट शो '#NoFilterNeha' में दिखाई दिए थे।

इस दौरान, जब होस्ट नेहा धूपिया ने शाहिद से पूछा कि दोनों में से सेक्सटिंग में कौन बेहतर है, तो शाहिद ने इसका मजाकिया जवाब दिया था। शाहिद ने कहा था, "बराबर ही हैं, गिव एंड टेक होता है। हम पति-पत्नी हैं, इसलिए वास्तव में बहुत अधिक सेक्सटिंग की जरूरत नहीं है।"

शाहिद के इस खुलासे पर उनकी पत्नी मीरा शरमा गई थीं और लगातार मुस्कुरा रही थीं। हालांकि, बिंदास पति ने बाद में स्वीकार किया था कि जब सेक्सटिंग की बात आती है, तो वह मीरा से बेहतर हैं। उन्होंने कहा था, "लेकिन हां, मैं इसमें उनसे बेहतर हूं।"

वैसे, यह पहली बार नहीं था, जब शाहिद और मीरा ने अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बात की हो। इससे पहले, साल 2017 में जब दोनों पहली बार 'कॉफ़ी विद करण' में टीवी पर साथ दिखाई दिए थे। तब उन्होंने अपने रिश्ते और शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की थी।

जाहिर है कि, बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दोनों पवल कपल हैं, हमेशा ही दोनों को साथ में खुश और मस्ती करते हुए देखा जाता है। शाहिद और मीरा ने समय-समय पर यह साबित किया है कि दोनों के बीच उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता है। दोनों के बीच की अंडरस्टैडिंग और केमिस्ट्री इतनी बेमिसाल है।

Read more about: shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X