सैफ-करीना का वेकेशन खत्म लेकिन ये सुपरस्टार कुछ यूं बिता रहे छुट्टियां
सैफ अली खान और करीना कपूर स्विटजरलैंड से छुट्टियां बिताकर वापस लौट चुके हैं। एयरपोर्ट पर तैमूर पापा की गोद में स्पॉट किए गए तो वहीं एक और सुपरस्टार है जो पहली बार फैमिली वेकेशन पर हैं और उनकी ये नई तस्वीर आप देखते रह जाएंगे।
[First LOOK: 2017 दिसंबर धमाका फाइनल है.. धमाकेदार एक्शन के साथ! ]
जी हां हम बात शाहिद कपूर की कर रहे हैं जो इन दिनों अपनी बेटी मीशा और पत्नी मीरा के साथ वेकेशन पर हैं। उन्होंने अपनी मीशा के एक तस्वीर शेयर की है जिसमें मीशा हाथ में फुटबॉल लिए नजर आ रही हैं। उनके साथ शाहिद कपूर भी हैं। आप भी देखिए तस्वीर।

शाहिद कपूर की बेटी मीशा कुछ ही दिनों में एक साल की होने वाली हैं और उनका जन्मदिन मनाने के लिए शाहिद कपूर बाहर गए हैं।शाहिद अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।मीरा राजपूत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहिद कपूर मीशा के साथ समय बिताना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
मीशा भी दिखने में इतनी क्यूट हैं कि वो सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में शुमार हो चुकी हैं। इसके पहले भी शाहिद ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की थी और बताया था कि वो पहले फैमिली वेकेशन पर जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications