'कबीर सिंह' ने पूरे किए रिलीज के 2 साल, शाहिद कपूर बोले 'जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म'
सुपरस्टार शाहिद कपूर की धमाकेदार फिल्म कबीर सिंह तो आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होकर काफी बड़ा धमाका किया था और बॉक्स ऑफिस पर लहलका मचा दिया था। हालांकि कुछ लोगों ने इसको सब्जेक्ट और हिंसा पर काफी सवाल खड़े किए थे लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर राज किया था। अब इस फिल्म ने अपने रिलीज के 2 साल पूरे कर लिए हैं।
जी हां इस मौके पर फैंस शाहिद कपूर को मुबारकबाद दे रहे हैँ। अभिनेता शाहिद कपूर ने इस पर कुछ ऐसा कहा जो कि खबरों में है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि शाहिद के लिए कबीर सिंह एक शानदार टर्निंग प्वाइंट है।

इस फिल्म से निश्चित ही उनका करियर काफी ऊपर गया है। इसी को लेकर उनका कहना है कि 'कबीर सिंह मेरी जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है। मैं अपने फैंस को शुक्रिया कहना चाहूंगा जिन्होने कबीर सिंह के इस किरदार को इतना बड़ा बनाया है।'

बयान काफी चर्चा में है
शाहिद कपूर का ये बयान काफी चर्चा में है। इस फिल्म में कबीर सिंह के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाण नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया था।

ऐसा था कियारा का किरदार
उन्होने एक सिंपल और सीधी साधी लड़की का किरदार किया था जो कि कबीर के प्यार में पागल है। उनके रोल को इतना काफी पसंद किया गया था कि फैंस आज भी उनको इस रोल में देखना चाहते हैं।

साइन भी कर लिया
इस फिल्म के बाद से शाहिद कपूर को ऐसा लगा था कि वो कई और रीमेक्स कर सकते हैं और उन्होने साइन भी कर लिया था।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर इस समय फिल्म जर्सी को लेकर बिजी हैं जो कि एक साउथ इंडियन फिल्म की रीमेक है।

शेरशाह
इसके अलावा कियारा आडवाणी फिल्म शेरशाह का हिस्सा बनेंगी जिसको लेकर वो काफी समय से तैयारी कर रहीं हैं।

कोविड के कारण
फिलहाल कोविड के कारण इंडस्ट्री कुछ समय से बंद है लेकिन अब सरकार के द्वारा शूटिंग और फिल्म रिलीज की छूट दी जा रही है और इस पर काम चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











