शाहिद के 'अगल-बगल' को देख रवीना को आयी चीची की याद
20 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो'..का प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म की सफलता का ख्वाब देख रहे फिल्म के हीरो शाहिद कपूर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं फिल्म के प्रचार में।
वैसे जवां दिलों के दड़कन शाहिद के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि एक सीनयर अभिनेत्री ने फिल्म के प्रोमो देखकर शाहिद की जमकर तारीफ की है और उनकी तुलना सुपरस्टार गोविंदा से कर दी है। उस अभिनेत्री का नाम है बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन।
रवीना टंडन को शाहिद कपूर की नई फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का गाना 'तू मेरे अगल-बगल है' बहुत भाता है। रवीना ने ट्विट किया है कि "राज के. संतोषी की नई फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में एक जबरदस्त गाना है! मैं इसे बेहद पसंद करती हूं।
कुछ समय से कोई गाना नाचने लायक नहीं लग रहा था। यह गाना मुझे चीची (गोविंदा) के गानों की याद दिलाता है।" शुक्र है कि इस गाने में कोई अश्लीलता नहीं है। गुड जॉब शाहिद एंड संतोषी।
गौरतलब है कि रवीना और गोविंदा की जोड़ी भी एक समय में बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट मानी जाती थी। दोनों ने एक साथ 'दूल्हे राजा', 'राजाजी' और 'सैंडविच' सरीखी फिल्मों में अभिनय किया है।
राजकुमार संतोषी निर्देशित 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का प्रदर्शन 20 सितंबर को होगा। यह फिल्म शाहिद कपूर के लिए काफी मायने रखती है क्योंकि उन्होंने लंबे अरसे से बॉक्सऑफिस पर कोई हिट नहीं दी है। फिल्म एक कॉमेडी टाइप मसाला फिल्म है। फिल्म में उनके साथ बर्फी फेम अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज हैं।


Click it and Unblock the Notifications












