शाहिद और सोनम बने हॉटेस्ट वेजिटेरियन
शाहिद कपूर और सोनम कपूर को 'पेटा' ने हॉटेस्ट वेजिटेरियन के खिताब से नवाज़ा है।
बॉलीवुड के सितारे शाहिद कपूर और सोनम कपूर को पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) ने 'हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ 2016' के खिताब से नवाजा है। शाहिद और सोनम ने अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, विद्युत जमवाल, आर माधवन और सनी लियोन को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब हासिल किया है।

आपको बता दें कि इसका फैसला पोल्स के माध्यम से हुआ। इस बारे में पेटा इंडिया के सहायक निदेशक (सिलेब्रिटी एंड पब्लिक रिलेशन) सचिन बंगेरा ने कहा कि सोनम कपूर और शाहिद कपूर फिट हैं और हॉट हैं। दोनों ही लोगों को प्रेरणा देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
आमिर खान की अगली धमाकेदार फिल्म.. FINAL है.. ये होगा टाइटल
वहीं इस बारे में शाहिद ने कहा कि मुझे गाय, मछली और बाकी जानवरों से बहुत प्यार है, यही कारण है कि मैं शाकाहारी हूं। शाहिद ने कहा कि वो शाकाहारी है जिसकी उन्हें बहुत खुशी है।


Click it and Unblock the Notifications