कल रिलीज़ हुआ टाईगर पोस्टर....आज एक और दीवाली DHAMAKA!
कल ही सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है का फर्स्ट लुक मिला है और फैन्स को लगा कि उनकी दीवाली मन गई। लेकिन बॉलीवुड फैन्स की दीवाली अभी बाकी है।
शाहिद कपूर टॉयलेट एक प्रेम कथा डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह के साथ अपनी अगली फिल्म कर रहे हैं, ये तो सबको पता है। लेकिन इस फिल्म का टीज़र आज ही रिलीज़ होने जा रहा है।

हालांकि रोशनी नाम की इस फिल्म के बारे में किसी को फिलहाल कुछ नहीं पता, सिवाय इसके कि फिल्म में शाहिद कपूर वकील की भूमिका में नज़र आएंगे।
इतना ही नहीं, फिल्म 2018 में रिलीज़ होने जा रही है। हालांकि फिल्म का कोई काम अभी शुरू नहीं हुआ है, ऐसे में टीज़र दिखाना जल्दबाज़ी हो सकता है।
ऐसा ही एक टीज़र लोगों ने सालों पहले मुन्नाभाई चले अमरीका का देखा था। आज तक वो फिल्म नहीं आ पाई है। ऐसे में देखना है कि शाहिद कपूर की ये फिल्म बनती है या रास्ते में ही अटक जाती है।
आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड की वो बड़ी फिल्में जो रास्ते में ही अटकी हुई हैं -


Click it and Unblock the Notifications
