PicAlert: दनदनाते हुए खत्म हुई फिल्म की शूटिंग, अगली फिल्म भी चालू, टिकेगा या बिकेगा ये सुपरस्टार

शाहिद कपूर, अपने 15 साल के फिल्मी करियर में 2018 में 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन पाए हैं। और अब शाहिद कपूर, अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में तेज़ी से जुट गए हैं। लेकिन ये तेज़ी कहीं शाहिद को भारी ना पड़ जाए।

खबर है कि शाहिद कपूर की श्रीनारायण सिंह वाली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू, लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म रिलीज़ की राह देखेगी लेकिन उससे पहले, श्रीनारायण सिंह और शाहिद ने अपना अगला प्रोजेक्ट भी फाइनल कर लिया है।

shahid-kapoor-in-a-still-from-batti-gul-meter-chalu

ये एक थ्रिलर फिल्म होगी। ऐसा फील्ड, जहां ना कभी शाहिद ने पहले हाथ आज़माया और श्रीनारायण सिंह ने तो खैर, टॉयलेट एक प्रेम कथा से डेब्यू ही किया है। उनकी पहली फिल्म टॉयलेट की समस्या पर थी तो बत्ती गुल मीटर चालू, बिजली चोरी की समस्या पर बनी है।
[अभी तो फिल्म का एलान हुआ....लेकिन ब्लॉकबस्टर होने से पहले....कहानी हुई LEAK]

बत्ती गुल मीटर चालू, टॉयलेट एक प्रेम कथा के डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के राइटर्स सिद्धार्थ - गरिमा पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लग चुका है।

फिल्म में शाहिद कपूर - श्रद्धा कपूर के अलावा यामी गौतम भी दिखाई देंगे। फिल्म में यामी गौतम एक वकील की भूमिका में दिखाई देंगे। शाहिद और श्रद्धा की तस्वीर के बाद, एक बार फिर इस फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ गई है।

जानिए हाल ही में किन फिल्मों की लीक तस्वीरों ने दर्शकों का फिल्म के प्रति उत्साह थोड़ा और बढ़ा दिया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X