शाहिद संग इंटिमेट होने वाली श्रद्धा को भी होती थी इनसिक्यॉरिटी

फिल्म तीन पत्ती जैसी फ्लाप फिल्म से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेता शक्ति कपूर की लाडली बेटी श्रद्धा कपूर आज की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है और आज कल विशाल भारद्धाज की फिल्म 'हैदर' की वजह से काफी हाईलाइटेड हैं।

श्रद्धा को भी होती थी इनसिक्यॉरिटी

फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं, फिल्म का प्रमोशन करते करते खूबसूरत श्रद्दा ने कहा कि हर अभिनेत्री की तरह मुझे भी काफी असुरक्षित होने का डर होता था लेकिन मोहित सूरी और विशाल सर ने मेरे इस डर को दूर कर दिया है, जिसकी वजह से मुझे भी लगने लगा कि मुझे भी अच्छे रोल मिल सकते हैं।

Pics: फिल्म हैदर

फिल्म 'हैदर' में श्रद्धा और शाहिद की रोमांटिक जोड़ी है, दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। दोनों ने फिल्म में जबरदस्त रोमांस किया है। फिल्म का एक गाना है जिसके बोल हैं 'खुल कभी तो...' जिसमें श्रद्धा और शाहिद के बीच काफी इंटिमेट सींस है।

श्रद्धा और शाहिद के बीच काफी इंटिमेट सींस

जिसके बारे में श्रद्धा ने कहा कि यह सब फिल्म और कहानी का हिस्सा है, हमने सबकुछ एक सीमा के अंदर किया है। उम्मीद करती हूं कि लोगों को हमारी बांडिग अच्छी लगेगी।

मालूम हो कि 'हैदर' विलियम शेक्सपियर के नाटक 'हेमलेट' का फिल्म रूपांतरण है। यह फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म में शाहिद, श्रद्धा के अलाना तब्बू, इरफान खान और केके मेनन जैसे दिग्गज है।

इस फिल्म के बारे में और बाते करते हैं लेकिन नीचे की स्लाइडों के जरिये..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X