सबने इस सुपरस्टार फिल्म को कहा डिब्बाबंद और यहां लीजिए धमाकेदार First Look
हाल ही में क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट को लेकर खबरें अच्छी नहीं रही। और इसका नतीजा, क्रिआर्ज से जुड़ी कई बड़ी फिल्मों पर पड़ा। लेकिन धीरे धीरे सबने अपने रास्ते अलग कर लिए।
परमाणु, जॉन अब्राहम ने अकेले प्रोड्यूस कर ली वहीं दूसरी तरफ, केदारनाथ अब रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फन्ने खान को टीसीरीज़ प्रोड्यूस कर रही है। वहीं बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग रूक चुकी थी।

फिल्म के कलाकारों और क्रू को अप्रैल से कोई फीस नही मिली थी और इसलिए फिल्म का काम पूरी तरह रूक चुका था। लेकिन अब फिल्म वापस पटरी पर लौट चुकी है और इसे भूषण कुमार की टीसीरीज़ ही प्रोड्यूस करेगी।
[धमाकेदार रीमेक, दो सुपरस्टार्स की टक्कर, एक IN और एक OUT]
हाल ही में श्रद्धा कपूर ने फिल्म से अपना और शाहिद का पहला लुक शेयर किया। इसके पहले, फिल्म की सारी तस्वीरें लीक ही थीं जो कि सेट से। ये फिल्म से पहली तस्वीर श्रद्धा कपूर ने खुद ही बांट ली है।
बत्ती गुल मीटर चालू, टॉयलेट एक प्रेम कथा के डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के राइटर्स सिद्धार्थ - गरिमा पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लग चुका है।
[अभी तो फिल्म का एलान हुआ....लेकिन ब्लॉकबस्टर होने से पहले....कहानी हुई LEAK]
फिल्म में शाहिद कपूर - श्रद्धा कपूर के अलावा यामी गौतम भी दिखाई देंगे। फिल्म में यामी गौतम एक वकील की भूमिका में दिखाई देंगे। शाहिद और श्रद्धा की तस्वीर के बाद, एक बार फिर इस फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ गई है।
जानिए हाल ही में किन फिल्मों की लीक तस्वीरों ने दर्शकों का फिल्म के प्रति उत्साह थोड़ा और बढ़ा दिया -


Click it and Unblock the Notifications
