FIRST LOOK: शाहिद कपूर ने ट्वीट किया अर्जुन रेड्डी रीमेक से कबीर सिंह का लुक, 5 साल बाद आए नज़र
शाहिद कपूर ने अर्जुन रेड्डी रीमेक, कबीर सिंह से अपना पहला लुक शेयर कर दिया है और इसे देखकर आप फ्लैशबैक में चले जाएंगे। दरअसल, शाहिद कपूर इस लुक में पूरे क्लीन शेव दिखाई दे रहे हैं और गौर फरमाया जाए तो शाहिद कपूर पूरे पांच साल बाद क्लीन शेव लुक में दिखाई दे रहे हैं।
कबीर सिंह, तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं संदीप वांगा। संदीप ने ही तेलुगू फिल्म भी डायरेक्ट की थी। फिल्म में शाहिद के साथ दिखाई देंगी कियारा आडवाणी जो हाल ही में शाहिद के साथ टीसीरीज़ के उर्वशी वीडियो में दिखाई दी थीं। तेलुगू फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था विजय देवरेकोंडा ने।

कबीर सिंह एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है जो अपनी जूनियर के साथ प्यार में पड़ जाता है लेकिन उस लड़की की शादी कहीं और हो जाती है। इसके बाद वो अपनी ज़िंदगी किस तरह बर्बाद करता है और एक बहुत बड़ा झटका लगने के बाद अपनी ज़िंदगी किस तरह रास्ते पर लाता है यही फिल्म की कहानी है।
फिल्म की कास्टिंग के लिए बॉलीवुड में काफी भूचाल आया था। पहले फिल्म में अर्जुन कपूर फाइनल हुए थे। इसके बाद फिल्म के लिए वरूण धवन का नाम आया। फिर फिल्म गई रणवीर सिंह के पास लेकिन आखिरकार घूम फिरकर फिल्म शाहिद कपूर के पास वापस पहुंच गई।
हाल ही में फिल्म के सेट से एक और तस्वीर लीक हुई थी जहां शाहिद बिल्कुल अलग लुक में नज़र आ रहे हैं और हो सकता है कि फिल्म में शाहिद दो लुक में हों। वैसे आपको बताते हैं कि फिल्हाल बॉलीवुड में और कितनी रीमेक के बारे में अफवाहें उड़ चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications

