..................... Shahid Kapoor shares BTS photos from Deva set, wishes director Andrews on his birthday - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर ने 'देवा' के सेट से शेयर कीं BTS फोटोज़, दी डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज को जन्मदिन की बधाई

By Filmibeat Desk
Shahid Kapoor

Shahid Kapoor shares BTS photos from Deva set: शाहिद कपूर की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवा' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। दो शानदार पोस्टर्स के बाद हाल ही में मेकर्स ने 52 सेकंड का एक दमदार टीजर रिलीज़ किया गया जिसमें शाहिद एक निडर पुलिस अधिकारी के रूप में एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

टीजर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और उनके इलेक्ट्रिफाइंग डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। कुछ ही दिनों में इस टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और 20 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया, जो फिल्म के प्रति फैंस की बढ़ती उत्सुकता को दर्शाता है।

इस उत्साह को और बढ़ाते हुए, फिल्म की टीम ने एक भव्य फैन इवेंट का आयोजन किया, जहां शाहिद कपूर की करिश्माई उपस्थिति ने इस जश्न को यादगार बना दिया। फैंस अब बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के प्रति उत्सुकता चरम पर है।

इसी बीच, शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'देवा' के निर्देशक रोशन एंड्रयूज का जन्मदिन मनाने के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने सेट से तीन खास BTS तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है जिसमें अभिनेता और मलयालम फिल्म निर्माता के बीच की शानदार बॉन्डिंग झलक रही है। एक तस्वीर में वे सेट को देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, दूसरी में वे किसी गंभीर चर्चा में मग्न हैं, और तीसरी तस्वीर में वे किसी हंसी-मजाक के पल का आनंद ले रहे हैं।

मलयालम सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और उमेश बंसल, सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई यह धमाकेदार एक्शन थ्रिलर ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X